जसपुर में अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण कल
काशीपुर, जून 6 -- जसपुर। अग्रवाल सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह कल यानि सोमवार को होगा। अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे स्वागत मंडप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल नवनिर्वाचित अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल, महामंत्री गौरव राजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, मंत्री विवेक कंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बताया कि समारोह में समाज के उद्योगपति एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.