काशीपुर, जनवरी 3 -- जसपुर, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने धरना दिया। वहीं अपने सिर मुंडवाकर राष्ट्रपति को संबोधित खून से लिखा पत्र एसडीएम के पेशकार को सौंपा। शनिवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने को यूथ कांग्रेसी सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज प्रदेश महासचिव डॉ. शुभ एवं सनी अरोरा ने धरना स्थल पर ही अपने सिर मुंडवा दिए। इसके अलावा कांग्रेस जनों ने इंजेक्शन सिरिंज से खून निकालकर राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखा। इसमें अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। धरने के बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम के पेशकार प्रकाश मेहर को पत्र सौंपा। यहां इख्तियार बब्लू, आफताब अंसारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.