काशीपुर, अप्रैल 30 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। आईएससी एवं आईसीएससी बोर्ड के परीक्षा में मारिया स्कूल के बच्चों ने नगर का नाम रोशन किया है। दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम शत % रहा। गुरुवार को आईएससी एवं आईसीएससी का रिजल्ट घोषित होते ही जसपुर के एक मात्र स्कूल मारिया में बेहतर रिजल्ट आने पर बच्चों की खुशियां दोगुनी हो गई। कक्षा 12वीं में विज्ञान विभाग में कार्तिक चौहान ने 98.75%, निपुण चौहान 98%, अफराज अहमद 98%, हर्ष शर्मा को 96% अंक मिले। जबकि कॉमर्स में अंशुल अरोड़ा ने 91%, मो.तामिर ने 89.5% तो हरप्रीत कौर ने 87.75 अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं में दिव्यांशी चौहान ने 98.2 %, दृष्टि चौहान ने 98.2 %, वैष्णवी ने 94.8 %, चैतन्य ने 93.4%, गुरमिलन 93.4%, तनिष्का ने 93.4% अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर के संत जेवियर स्कूल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.