जसपुर मारिया स्कूल की दृष्टि चौहान को सीएम ने किया सम्मानित
काशीपुर, सितम्बर 19 -- जसपुर। मारिया स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा दृष्टि चौहान को देहरादून में आयोजित युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। दृष्टि की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन में खुशी है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से चयनित 140 छात्र-छात्राओं को आठ समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह से सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का चयन अधिकारियों ने किया। विद्यार्थियों ने राज्य के विकास और भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। चयनित आठ विद्यार्थियों में दृष्टि चौहान ने जसपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बनेगी देश की पांचवीं सबसे बड़ी 'साइंस सिटी', हर जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर; CM धामी का एलान यह भी पढ़ें- Haridwar News: स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.