काशीपुर, जनवरी 31 -- जसपुर। पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। शनिवार को पुलिस ने डीजीपी के निर्देशों पर विभिन्न कॉलोनियों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थान में जन-जागरूकता अभियान चलाकर, महिला, बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, गौरा शक्ति एप, यातायात सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। पुलिस टीम ने लोगों को आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/112 पुलिस आपके द्वार अभियान की जानकारी दी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी की भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यहां कोतवाल राजेंद्र डांगी, एसएसआई जावेद मलिक, हरीश आर्य, ललित कुमार, भौपाल राम पौरी, रूचिका चौहान, संतोष देवरानी, इंदर सिंह ढेला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.