काशीपुर, मार्च 28 -- जसपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को 37.95 करोड़ रुपये के लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराने पर भी मुहर लगाई गई। बैठक में तहबाजारी की पुरानी दरों को संशोधित करने और ठेकेदारों की रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पालिका प्रशासन अगले माह तहबाजारी ठेका कराने की तैयारी में है। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट की अध्यक्षता में हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे में संपन्न हुई। बैठक में विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे। लिपिक महेंद्र बिष्ट और अ. हफीज ने सभासदों के समक्ष आगामी वित्तीय वर्ष में वेतन, रखरखाव व अन्य मदों पर होने वाले खर्च और संभावित आय का ब्योरा प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद सभासदों ने 37.95 करोड़ रुपये...