काशीपुर, मार्च 17 -- जसपुर,संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान के घर पहुंचकर पुत्र एवं पुत्र वधु को आशीर्वाद दिया। वह विधायक के ग्राम निवारमंडी निवास स्थान पर पहुंचे। उनके नवविवाहित पुत्र अपूर्व चौहान, वधु दामिनदेव सिंह को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। विधायक ने भी कोश्यारी को चांदी की प्रतिमा एवं मिठाई भेंट की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष बलराम तोमर के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी बहन के निधन पर शोक जताकर बच्चों को ढांढस बंधाया। कोश्यारी आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता एवं साथी लोकमन गहलौत के घर भी पहुंचे। उनके बीमार होने पर उन्हें हिम्मत देकर बेहतर उपचार कराने में मदद करने का भरोसा दिलाया। कोश्यारी ने राजनैतिक मुद्दों पर वार्ता करने से इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.