काशीपुर, फरवरी 17 -- जसपुर, संवाददाता। तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीमए के नहीं आने पर एडीएम पंकज उपाध्याय ने लोगों की समस्याएं सुनी। करीब दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे एडीएम ने 52 लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही 26 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम अंगदपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने खतौनी से अन्य लोगों का नाम निरस्त करने का अनुरोध किया। मौहल्ला नत्था सिंह निवासी शहजाद हुसैन ने वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट देने का अनुरोध किया। खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी दिनेश सिंह ने तालाब से सिंचाई करने को बंद नाले को खुलवाने की मांग की। ग्राम मेघावाला निवासी राजेंद्र सिंह ने सफाई का कचरा सार्वजनिक स्थान पर न डालने को पत्र दिया। महुआडाबरा निवासी सुरेश सिंह,इशरार अहमद ने भूमि की पैमाइश कराने, ग्राम तीरथ निवासी गुरनाम सिंह ने जंगली जानवरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.