काशीपुर, जनवरी 31 -- जसपुर, संवाददाता। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंका के पहले वार्षिकोत्सव में बालिकाओं ने रंगारंग कार्य्रकम पेशकर वाहावाही लूटी। पूर्व एवं मेधावी बालिकाओं समेत अतिथियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को पहले वार्षिकोत्सव में पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, हरियाणवी, पंजाबी, पहाड़ी,कन्नड़, गिद्दा, एवं नमामि गंगे गानों पर डांस किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक को दर्शकों ने पसंद किया। विज्ञान, योगा, ब्यूटी एंड वेलनेस, बैगलेस डे, आईटी प्रदर्शनी को अतिथि ने सराहा। स्कूल की छात्रा रही अब कॉलेज की शिक्षिका शालनी अग्रवाल, ललिता रानी, अनीता चौहान, ललिता राजपूत समेत इंटर टॉपर कहकंशा को विधायक ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ऋचा गुप्ता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.