जसपुर छीपी बिरादरी के सदर रहे शाहिद अली का निधन
काशीपुर, जून 17 -- जसपुर। लकड़ी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष और छीपी बिरादरी के सदर रहे शाहिद अली का बुधवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शाहिद ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली रस्मों को समाप्त करने के उद्देश्य से छीपी बिरादरी का गठन किया था। उनके इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह सरलता से संपन्न होने लगे। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्होंने लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लकड़ी मंडी के हित में कई उल्लेखनीय कार्य कराए। उनके निधन पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, डॉ. यूनूस, खड़क सिंह, डॉ. एमपी सिंह, सभासद अमजद, आबिद नूरी, जाकिर नूरी, हाजी राशिद, हाजी जाहिद, सरफराज, नौश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.