रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में चल रही समायोजन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में जसपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबरखेड़ा में तैनात सहायक अध्यापक गोविन्द सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर कार्यालय से संबद्ध किया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविन्द सिंह पर कार्यालय के विरुद्ध आधारहीन आरोप लगाने, विभागीय आदेशों व निर्देशों की अवहेलना करने, कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अध्यापक को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.