जसपुर के 20 बूथों पर एसआईआर का 100 प्रतिशत काम पूरा
काशीपुर, जून 27 -- जसपुर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ब्लॉक के 20 बूथों पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा होने पर एसडीएम राहुल शाह ने बीएलओ समेत 60 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मतदाताओं से 30 जून तक अपने ईएफ फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि ब्लॉक में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 88 प्रतिशत मतदाताओं के ईएफ फॉर्म का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। कुल 1.31 लाख मतदाताओं में से 1.11 लाख के फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर तीन बार जाकर सत्यापन कर रहे हैं। यदि कोई मतदाता नहीं मिलता है तो दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि समय पर फॉर्म जमा होने से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.