काशीपुर, मार्च 1 -- जसपुर। महुआडाबरा के श्री साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में होली महोत्सव छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक जमकर थिरके तथा एक दूसरे को गुलाल लगाया। रविवार को कॉलेज परिसर में आयोजित होली महोत्सव का चेयरमैन राजकुमार सिंह, निदेशक अवनीश चौहान ने शुभारंभ किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर वाहावाही लूटी। नर्सिंग के विपिन, रूपेश, जतिन, अंशिका, अंजलि, तृप्ति, पल्लवी ने बलम पिचकारी, रंग बरसे भीगे, रेनू , नेहा, प्रतिका, गौतम ने जयजय शिव शंकर गाने पर डांस कर मनमोह लिया। जबकि पॉलीटेक्निक के छात्र आकर्ष ने छल्ला गाना गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाया। यहां अतुल शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, मो.सलमान, डॉ. विनोद, पंकज, कौशल, संदीप, नीमा, पूजा, एरी, निदा, नृपेंद्र, अमित, मयंक, नदीम, रविंद्र, तरुण, काजल, प्रवीण...