काशीपुर, दिसम्बर 14 -- जसपुर, संवाददाता। शेरेटन एकेडमी में विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि, नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगी उड़ान 2.0 रोबो साइंस कार्निवल में नए-नए मॉडल देखकर अतिथि एवं अभिभावक आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को न केवल सराहा बल्कि मॉडल देख खुद भी गदगद हो गए। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलोत, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने किया। प्रबंधक दीपक सिंघल, प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। कार्निवल में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, मानव शरीर की कार्यप्रणाली, रोबोटिक्स, आधुनिक कृषि तकनीक, प्रदूषण नियंत्रण, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.