काशीपुर, अप्रैल 2 -- जसपुर, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय के प्रधानाध्यापक नौ सिंह का चयन प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुआ है। ग्राम भरतपुर निवासी नौ सिंह वर्ष 2004 में खटीमा से पदोन्नति पाकर जसपुर ब्लॉक के सरवरखेड़ा विद्यालय में नियुक्त हुए थे। तब से वे शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने नवाचार के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाया और शिक्षा की मुख्य धारा से दूर हो चुके बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे विद्यालय की पहचान भी बढ़ी। बीते फरवरी में चयन समिति ने उनका नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था, जिसकी गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.