काशीपुर, अप्रैल 26 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। मारिया स्कूल में एलकेजी के नन्हे बच्चों ने रविवार को प्रेयर डांस और मुख्य अतिथि को तिलक लगाकर विद्यारंभ समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि क्राइस्ट स्कूल माजरी देहरादून के प्रिंसिपल फादर बीजू, मैनेजर फादर मैथ्यू जैकब सीएमआई, फादर अरुण सीएमआई और प्रिंसिपल फादर जोमोन, सीएमआई ने नर्सरी के बच्चों से चावल पर अक्षर लिखवाकर विद्यारंभ संस्कार कराया। इस दौरान फादर बीजू ने अभिभावकों को बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का संदेश दिया। नन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां विद्यालय स्टाफ सहित अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.