काशीपुर, फरवरी 14 -- जसपुर। फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोपी को रेहड़ पुलिस ने जेल भेजा है। बीते वर्ष 29 दिसंबर को जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ में धामपुर के अरुण यादव, राज्य कर अधिकारी ने जीएसटी चोरी बाबत केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में अबरार उर्फ नब्बू निवासी मोहल्ला नईबस्ती का नाम प्रकाश में आया। शनिवार को पुलिस टीम ने रेहड़ फूड प्लाजा के पास से आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच निरीक्षक प्रवेश पाठक ने बताया कि आरोपी को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...