रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जसपुर व किच्छा क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खोया (मावा), दूध, बरफी, पापड़ और दालों के कुल 16 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। सहायक आयुक्त खाद्य विभाग ललित मोहन पांडे ने बताया कि टीम ने मावा के 4, दूध के 4, बरफी के 2, पापड़ का 1 तथा दालों के 5 नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलेभर में 45 खाद्य नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। छापेम...