जसपुर अग्रवाल सभा के निकेश निर्विरोध अध्यक्ष बने
काशीपुर, मई 24 -- जसपुर, संवाददाता। श्री अग्रवाल सभा के त्रिवर्षीय चुनाव में रविवार को अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सभा भवन और बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों और समर्थकों ने बाजार में जुलूस निकालकर खुशी जताई। अग्रवाल सभा के चुनाव की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही थी। नामांकन के बाद रविवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. आशु सिंघल और विवेक अग्रवाल ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जबकि राकेश अग्रवाल का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इसके बाद निकेश अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव उपाध्यक्ष पद पर सचिन अग्रवाल ने नाम वापस लिया, जिससे अंकुर बंसल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.