रांची, नवम्बर 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शुक्रवार को बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस, बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस एक साथ मनाए गए। संस्थान के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जैलेन्द्र कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, जनजातीय परंपराओं और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। छात्रों ने अपनी लोक-संस्कृति पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका भी निभाई। किंगपिन कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जसपुरिया बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भी गीत और नृत्य पेश किए। कार्यक्रम के दौरान क्विज के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए। अंत में सरिता कुमारी ने सभी का धन्यवाद किया। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.