काशीपुर, मई 22 -- जसपुर। अज्ञात चोरों ने एक किसान के फार्म हाउस से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी किसान सुंदर सिंह का भगवन्तपुर रोड स्थित फोरलेन चौराहे के पास फार्म हाउस है। बुधवार रात अज्ञात चोर फार्म हाउस में घुस गए और ट्रैक्टर की बैटरी, अल्टरनेटर के उपकरण, पानी की मोटर, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह जब किसान फार्म हाउस पहुंचे तो घटना का पता चला। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...