विकासनगर, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस पर रविवार को पौंधा स्थित एक रिसॉर्ट में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा अपने पुत्र एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देश के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। अपने पुत्र जसपाल राणा को याद करते हुए उन्होंने भावुक स्वर में कहा, जसपाल बहुत जल्दी चला गया, अभी उसे बहुत कुछ करना था। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता और उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। यह भी पढ़ें- मेरठ: कारगिल विजय दिवस: सेना की ओर से वीरों को दी गई श्रद्धांजलि जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने जसपाल राणा से जुड़ी अपनी...