देहरादून, जून 29 -- विश्वविख्यात निशानेबाज स्व. जसपाल राणा के बाद उनकी माता श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने रविवार शाम को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद आखिरी सांस ली। वह 78 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, 12 जून को जब उनके बेटे जसपाल राणा का निधन हुआ था तो उस समय वह अस्पताल में थीं, इसलिए उन्हें बेटे के निधन की बात नहीं बताई गई थी। 28 जून को जसपाल की माता का देहांत हुआ, अगर जसपाल जीवित होते तो 28 जून रविवार को उनका 50वां जन्मदिन होता। राणा परिवार के करीबी प्रदीप कवि बिट्टू ने बताया कि श्यामा देवी का अंतिम संस्कार सोमवार 29 जून को टिहरी जनपद के नैनबाग में यमुना तट पर किया जाएगा। श्यामा देवी उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की पत्नी थीं। गत 12 जून को जब उनके बे...