जसपाल राणा के निधन पर सीएम ने जताया शोक
रांची, जून 12 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के महान निशानेबाजों में शुमार, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एवं खेल जगत के प्रेरणास्रोत जसपाल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सीएम ने कहा कि उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दी तथा एक कोच के रूप में कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सीएम ने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को यह दुःखद घड़ी सहन करने की शक्ति दें। यह भी पढ़ें- गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का निधन, मनु भाकर को जीता चुके हैं 2 ओलंपिक मेडल यह भी पढ़ें- निशानेबाज जसपाल राणा का निधन
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.