जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान
विकासनगर, जून 13 -- निशानेबाज जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्मृति को अमर करने की मांग तेज हो गई है। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने मांग की है कि देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में संचालित त्रिशूल शूटिंग रेंज का नाम जसपाल राणा के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने उत्तराखंड को शूटिंग के खेल से न सिर्फ परिचित करवाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिमान स्थापित कर प्रदेश और देश का नाम विश्व में रोशन किया। 18 साल की उम्र में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने से लेकर द्रोणाचार्य पुरस्कार तक का उनका सफर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ यात्रा के दौरान देवप्रयाग में रुके थे जसपाल राणा, चाव से खाई कोदे की रोटी और हरी सब्जी उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.