जसजीत कौर का तबादला, उमेश प्रताप सिंह बिजनौर के नए डीएम
बिजनौर, सितम्बर 21 -- शासन ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिजनौर के जिलाधिकारी पद पर उमेश प्रताप सिंह की नियुक्ति की है। उमेश प्रताप सिंह अभी तक विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर लखनऊ में तैनात थे। साथ ही इनपर निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं, बिजनौर की वर्तमान जिलाधिकारी जसजीत कौर का तबादला करते हुए उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। जसजीत कौर ने बिजनौर में जिलाधिकारी के रूप में 18 माह में प्रशासनिक और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। शासन के आदेश के बाद अब उमेश प्रताप सिंह जल्द ही बिजनौर के नए जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.