पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत, संवाददाता। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर के अधिष्ठापन समारोह में अशोक कॉलोनी की मूल निवासी जसकौर बिंद्रा ने सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से बीए एलएलबी ऑनर्स में 11 स्वर्ण पदक और कुलाधिपति से एक विशेष गोल्ड मेडल प्राप्त कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया। शस्त्र कारोबारी जीएस बिंद्रा की पोती और अजीत सिंह बिंद्रा की बेटी जसकौर ने अपनी लॉ की इंटर्नशिप दिल्ली में की। बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने बाद में लॉ की पढ़ाई रायपुर में पूरी की। दिल्ली के कारपोरेट सेक्टर में कार्यरत जसकौर ने बताया कि बेनहर स्कूल के एमडी पीएस सैहमी, प्रिंसिपल रंजीत सैहमी समेत परिवार में दादा-दादी और माता पिता से हमेशा सहयोग मिला। पुष्प इंस्टिट्यूट के निदेशक एसपीएस संधू समेत सरदार सिंह चावला, पूजा कोहली,डॉ. ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.