जसकॉन 2026 : चिकित्सा क्षेत्र की नई जानकारी साझा, शोधों पर मंथन
साहिबगंज, जुलाई 4 -- साहिबगंज। झारखंड यूरोलॉजी सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सातवां वार्षिक सम्मेलन जसकॉन 2026 का आगाज शुक्रवार को शहर से सटे शोभनपुर भट्ठा स्थित सूर्या नर्सिंग एजुकेशन कॉलेज (साहिबगंज) सभागार में हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में झारखंड सहित देशभर के नामचीन यूरोलॉजिस्ट, सर्जन व चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में मूत्र रोगों के उपचार, अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों व चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीन शोधों पर गंभीर रूप से मंथन किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से निबंधन और स्वागत कार्यक्रम के साथ सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। इसके बाद किडनी कैंसर, कॉम्प्लेक्स रोबोटिक व लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, पीसीएनएल तकनीक, एंड्रोलॉजी व लेजर आधारित उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा किये। विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों, पैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.