नई दिल्ली, मार्च 9 -- भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। कई खिलाड़ी डांस करते हुए दिखे तो वहीं कुछ अपने परिवार के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ समय बिताते हुए दिखे। इस दौरान दोनों टी20 विश्व कप ट्रॉफी के सम्मान समारोह के लिए बनाए गए पोडियम के ऊपर ही लेटे हुए नजर आए। हार्दिक और माहिक की जोड़ी को मैदान पर देखकर कई फैंस को अनुष्का और विराट की जोड़ी की यादें ताजा हो गई। टी20 विश्व कप 2026 के दौरान माहिका शर्मा भारतीय टीम और हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.