प्रयागराज, अप्रैल 13 -- लायंस क्लब इलाहाबाद संगम की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में जश्न-ए-बैशाखी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोल की थाल पर भांगड़ा और पारंपरिक लोकगीत, नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के मिशन 1.5 के तहत अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनना चाहिए। लायन वंदना दुबे, रीजन चेयरपर्सन लायन हेमा अग्रवाल ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष मीनू मेहरोत्रा ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया। संचालन शालू पाहवा, शिखा गुप्ता, आभार ज्ञापन नामदेव मधवानी, महेश अग्रवाल ने किया। ऋषि सेठी, इरा सेठी, अनिल जायसवाल, मनोज केसरवानी, विशाल जायसवाल, संजय सुहाला, लक्की, धर्मेंद्र आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.