कानपुर, जून 5 -- कानपुर। ईद ए गदीर के मुबारक मौके पर इमामिया यूथ ऑर्गेनाइजेशन के जेरे-एहतमाम इमामबाड़ा आगामीर, मकबरा ग्वालटोली, 'जश्न-ए-गदीर..बच्चों की ज़ुबान में' शीर्षक से कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 06 से 18 वर्ष के बच्चों ने अपने अंदाज में यौम ए गदीर का संदेश दिया। बच्चों को ईदी दी गई। अध्यक्षता मौलाना शाहिद इमाम बाक़री ने की। इस दिन हजरत मोहम्मद साहब ने हजरत अली को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इस मौके पर ज़िया जैदी, डॉ. जुल्फिकार अली रिज़वी, शहंशाह हुसैन, फुरकान हैदर रिज़वी, रईस हुसैन, सलामत हुसैन, सादिक़, गुलज़ार हुसैन तथा एहसान हुसैन रिज़वी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खैराबाद में ईद-ए गदीर पर महफिल का आयोजन यह भी पढ़ें- खैराबाद में ईद-ए गदीर पर महफिल का आयोजन यह भी पढ़ें- ईद-ए-गदीर पर जुलूस निकाल मनाया मौला अली की ताजपोशी का ज...