बरेली, मार्च 23 -- शहर में आयोजित जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव में हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहे मशहूर गायक सलमान अली, जिनकी शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और देर तक कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजक डॉ. अनीस बेग की इस पहल की सभी ने सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। यह महोत्सव एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रभावी संदेश देने में सफल रहा। डोहरा रोड स्थित आईएमए लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में चूड़ी, मेहंदी और मेकअप के स्टॉल पर महिलाओं और युवतियों की खासी भीड़ रही। खान-पान के स्टॉल पर पारंपरिक गुजिया, ईद की सेवइयां और नवरात्र के व्यंजन एक साथ उपलब्ध कराए गए, जिससे लोगों को विभिन्न...