लाहौर, अगस्त 14 -- भले ही पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी आजादी का 80वां जश्न मना रहा है लेकिन आतंकियों ने इस पाक मौके पर भी पाकिस्तान का दहला रखा है। आलम यह है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत हो या पंजाब प्रांत का लाहौर, हर जगह दहशतगर्दी की आलम देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार (14 अगस्त) को अज्ञात आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में बरंग थाने के अंतर्गत आने वाली कोही सार पुलिस जांच चौकी को निशाना बनाया। इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है। वहीं, पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हथियारबंद लोगों ने द...