जश्न-ए-आजादी के दिन पाकिस्तान में खून-खराबा, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर हमला
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- पाकिस्तान आज जश्न-ए-आजादी मना रहा है। ठीक इसी दिन बलूचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले पर शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कोचा इलाके में अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि बलूचिस्तान के गृह मंत्री इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) के नेता और गृह मंत्री लांगो कलात से क्वेटा की यात्रा कर रहे थे। जब उनका काफिला मस्तूंग जिले के खद कूचा क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनके काफिले को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। नवाब रायसानी मेमोरियल अस्पताल की डॉक्टर सना ने हमले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.