हरदोई, मार्च 30 -- सण्डीला। नगर के मोहल्ला मलकाना स्थित स्वर्गीय मुईन खां साबरी के आवास 'साबरी मंज़िल' पर शाहे विलायत सण्डीला हज़रत मख्दूम अलाउद्दीन वास्ती रहमतुल्लाह अलैह की याद में "जश्ने मख्दूम अलाउद्दीन" का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। विगत रात आयोजित इस जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और सूफी संत की शिक्षाओं को याद किया। कार्यक्रम में तहरीक परचमे मोहम्मदी के अध्यक्ष फरीदुद्दीन अहमद, दरगाह हज़रत सागर मियां के सज्जादा नशीन मुईज़ उद्दीन अहमद सागरी चिश्ती, जुबैर सिद्दीकी, दावर रज़ा, इकबाल अहमद, हाफिज शाह आलम, हाफिज साबिर और फरहत महमूद ने नात व मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नसीम खां एडवोकेट, जुनैद खान, मुशीर खां, हाजी शोएब खां, आमिर, अतीक कफील सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.