रामपुर, अप्रैल 4 -- गुरुवार रात नगर के मोहल्ला नालापार में आयोजित जश्ने-दस्तारबंदी में कुरआन हिफ्ज करने वाले तीन बच्चों का सम्मान किया गया। मदरसा फैजान-ए-ताजो शरया में आयोजित कार्यक्रम में तीनों नए हाफिजों को दस्तार पहनाया गया, उसके बाद गुलपोशी की गई। यह नजारा देखकर उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से लबरेज हो गए। बताया गया कि नालापार के वार्ड सभासद शप्पू खां के भतीजे रहबर (14) पुत्र पप्पू, ईशान (15) पुत्र बाबू और उजैर पुत्र जमीर ने दो साल की पढ़ाई के बाद कुरआन पाक को हिफ्ज कर लिया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष पति वसीम खां समेत तमाम लोगों ने तीनों बच्चों को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जलसे का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुल्कोकोम की तरक्की के लिए दुआ कराई गई। वार्ड सभासद ने बताया कि मोहल्ले की नूरी मस्जिद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.