महाराजगंज, अगस्त 26 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। जश्ने ईद मिलादुन्नबी 12 रवि अव्वल पर्व को लेकर निचलौल क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हो रही है। उलमा ए कराम के अनुसार 12 रवि अव्वल को पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैदाइश के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया जाता है।सीमावर्ती क्षेत्र के झुलनीपुर, बहुआर, मिश्रौलिया, छितौना, शीतलापुर, रेगहिया, अमडी समेत नगर से लेकर गांवों तक मदरसो मस्जिदों और घरों को सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। लोग रंग बिरंगी झालरों लाइट और अन्य सजावटी सामानों से धार्मिक स्थलों और घरों को आकर्षक रूप देने में जुटे हुए हैं। जगह-जगह साफ- सफाई के साथ सजावट का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर सजा नगर, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं गलियां पर्व को लेकर ...