जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में इस बार दिखेगा अमन-चैन का पैगाम
काशीपुर, अगस्त 24 -- काशीपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर काशीपुर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को इस बार अलग अंदाज में आयोजित करने की तैयारी है। जुलूस के दौरान ऐसी तमाम गतिविधियों पर रोक रखने का निर्णय लिया गया है, जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती रही हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार जुलूस का मुख्य संदेश अमन, चैन, शांति, भाईचारे और मोहब्बत का होगा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के सदर शमशुद्दीन ने बताया कि इस बार जुलूस को अनुशासन और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुलूस में अनावश्यक शोर-शराबे और लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने वाली गतिविधियों से पूरी तरह परहेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुलूस-ए-मोहम्मदी 26 को, 500 वॉलिंटियर संभालेंगे यातायात इसके बजाय पैगाम-ए-मुहम्मदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.