नई दिल्ली, मई 4 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के दौरे के दौरान विकासखंड पत्थलगांव के भैंसामुड़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गांव से गुजरते समय लाभार्थी अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन आवास को देखा और मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी कार्य परिस्थितियों, मजदूरी और रोजगार से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही, उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में प्रतीकात्मक रूप से भाग लेते हुए ईंट जोड़कर श्रमदान भी किया। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल श्रमिकों के कार्य के प्रति सम्मान और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.