मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- औराई, एसं। प्रखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान बागमती उत्तरी एलेवन बनाम बागमती दक्षिण एलेवन के बीच मुकाबला 23 फरवरी को रामजेवर उच्च विद्यालय के मैदान पर होगा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रबोध राज ने बताया कि क्रिकेट मैच का मुख्य उद्देश्य आपस में समन्वय बनाकर जनता के हित में कार्य को कुशलतापूर्वक प्रगति देना है। वहीं डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जानकी रमण शाही व प्रखंड सचिव जेयाउल इस्लाम ने बताया कि दोनों टीमें दोस्ताना मैच की तैयारी उत्सुकता से कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.