घाटशिला, अप्रैल 27 -- जादूगोड़ा। आसनबनी पंचायत के ग्रामीणों जन वितरण प्रणाली की दुकानदार बाहा हांसदा के द्वारा  खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कार्डधारकों  ने कहा कि जविप्र दुकानदार बाहा हांसदा के द्वारा फिंगरप्रिंट लेकर राशन नहीं दिया जा रहा है। दुकानदार द्वारा इपोस तराजू में 5 किलो का बटखरा रख दिया जा रहा है। कार्डधारी के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जाती है, इससे पहले भी दुकानदार बाहा हांसदा के विरुद्ध कई बार  शिकायत प्रखंड कार्यालय में किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत थाना में भी उपभोक्ताओं के द्वारा की गई थी। पोटका प्रखंड में लगातार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा गरीबों का निवाला को हड़पा जा रहा है, लोगों को सही समय पर राशन नहीं दी जा रही है, इसके कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीण दूर...