पाकुड़, फरवरी 13 -- महेशपुर। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) के तहत शुक्रवार को जल सहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत जनवितरण प्रणाली दुकानों में फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को बूथ में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद घर-घर जाकर दवा खिलाई जा रही है। शुक्रवार को सभी जनवितरण प्रणाली केंद्र दुकानों में कैंप लगाया गया था। जहां कार्डधारी लाभुकों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई है। मौके पर पंचायत स्वयंसेवक सपन कुमार साहा भी उपस्थित थे। जल सहिया एवं पंचायत स्वयंसेवक ने लोगों को बताया कि फाइलेरिया की दवा एकदम सुरक्षित है। इसके खाने से फाइलेरिया (हाथीपांव) की बीमारी से बचाव होता है। इस दवा के खाने का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.