सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- शिवहर। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड एवं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण को लेकर 8 से 11 अप्रैल तक विशेष कैंप का आयोजन जन वितरण प्रणाली दुकानों पर किया जाएगा। इसके संबंध में जानकारी देकर लोगों में जागरूकता पैदा करने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट से जागरूकता वाहन रवाना किया गया। जिसे डीएम प्रतिभा रानी सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेगा। लोगों को बताया जाएगा की 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक जन वितरण प्रणाली दुकानों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।जिसमें आयुष्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.