बलिया, सितम्बर 13 -- बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के जिला कार्य समिति की बैठक रविवार को संगठन के मालगोदाम रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान संगठन के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष व संरक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उनका कार्यालय निरंकुश होकर अनैतिक कार्यों में लिप्त है। इसके कारण नियमानुसार शिक्षाकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। संरक्षण मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तथाकथित नियुक्तियों की जांच के नाम पर धन उगाही का प्रयास चल रहा है। उन्होंने अगले सप्ताह तक सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील किया ताकि 20 सितम्बर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जमा किया जाय सके। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, अमर नाथ सिंह, भरत प्रसाद, रामानन्द राम, सुधीर पाण्ड...