बगहा, मई 19 -- लौरिया, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र की बेलवा लखनपुर पंचायत के जवाहिरपुर घाट के पास से स्थानीय पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। दोनों ट्रॉली पर नदी का उजला बालू लदा हुआ था। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भागने भाग निकला। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि बीते सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान जवाहिरपुर घाट से दो सफेद बालू ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भाग गए। दोनों गाड़ियों को थाना लाया गया है। इसकी जानकारी जिला खनन विभाग को दे दी गई है। वाहन नंबरों का सत्यापन कर वाहन मालिक-चालक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मौके पर दारोगा जैसल कुमार, सुग्रीव कुमार साह,अमित कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...