भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) विंग खुल गया। डीएनबी विंग का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल और बतौर विशिष्ट अतिथि मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे व मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि कॉलेज में चार विषय (एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी, ईएनटी व त्वचा एवं रति रोग) में डीएनबी की पढ़ाई होनी है। इन चार विषयों में डीएनबी की पढ़ाई करने के लिए 17 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। यह भी पढ़ें- जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में खुला डीएनबी विंग डीएनबी विंग का प्रोग्राम डायरेक्टर एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह को बनाया गया...