जवाहर बाग में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात शव
मथुरा, जून 25 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत जवाहर बाग में औरंगाबाद क्षेत्र की ओर पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका देख लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। शव कई दिन पुराना होने के चलते बुरी तरह सड़ गया था। गुरुवार सुबह औरंगाबाद की ओर से लोग जंगल की ओर जा रहे थे। तभी उद्यान विभाग के जबाहर बाग में पीछे की ओर पेड़ पर एक युवक लटका दिखाई देने पर लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची सदर बाजार थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में कर लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शव कई दिन पुराना होने से बुरी तरह से सड़ गया था, इसमें से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर अजीत सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.