जवाहर बाग कांड में सुनवाई हुई
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। मथुरा के बहुचर्चित जवाहर बाग कांड में सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में गवाह पुलिस कांस्टेबल अदालत में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। विशेष न्यायाधीश भारत सिंह यादव ने अगली सुनवाई के लिए तीन नवंबर की तारीख तय कर दी। सीबीआई के अनुसार मथुरा के जवाहर बाग में दो जून 2016 को अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और कब्जाधारियों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था। इस दौरान तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और फरह के थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव की जान चली गई थी। संघर्ष और आगजनी में कब्जाधारियों की ओर से भी बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। सीबीआई के अनुसार रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन से जुड़े लोगों ने जवाहर बाग की सरकारी जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.