जवाहर बाग कांड में तत्कालीन एसपी के बयान दर्ज
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मथुरा के बहुचर्चित जवाहर बाग कांड में गुरूवार को सीबीआई की विशेष अदालत में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के बयान दर्ज किए गए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तारीख तय की है। मामला दो जून 2016 को जवाहर बाग से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है। पुलिस-प्रशासन की टीम का कब्जाधारियों से विवाद के बाद गोलीबारी और हिंसा हुई थी। इसमें तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसएचओ संतोष यादव समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। सीबीआई ने जांच के बाद रामवृक्ष यादव और चंदन बोस समेत 90 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.