मथुरा, जून 2 -- जवाहर बाग कांड की 10वीं बरसी पर उपद्रवियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की यादें मंगलवार को फिर ताजा हो गईं। उनके पूरा परिवार ने जवाहर बाग स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। जवाहर बाग में हुई हिंसा में उपद्रवियों से लोहा लेते हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी शहीद हो गए। 10वीं बरसी पर एसपी सिटी की पत्नी अर्चना और उनका पुत्र, सास और अन्य परिजन जवाहर बाग स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते ही अर्चना के दर्द भरे आंसू छलकने लगे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के एक दशक बाद भी उनके पति को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉकर्स ने जवाहर बाग कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि उन्हो...